HomeTrendingएएचटी/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

एएचटी/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

  • एएचटी/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में एसजेपीयू व थाना एएचटी की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक क्षेत्राधिकारी आंकिक/यातायात राज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जहां महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी एसओपी में दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन हेतु थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव, पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व मानव तस्करी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई।
इसके अतिरिक्त गुमशुदा/अपहृत में दर्ज अभियोगों के सबंध में विवेचकों से वार्ता प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र बरामदगी के सम्बन्ध में आदेश निर्देश दिये गये। साथ ही समस्त बाल कल्याण अधिकारी को जे0जे0 एक्ट 2015 की धारा 74 व धारा 75 की विस्तृत जानकारी दी गयी। बाल श्रम के प्रकरणों में अपेक्षित कार्यवाही करने हेतु विस्तृत चर्चा की गयी।
नाबालिग बच्चों से किसी कार्यस्थल पर वर्जित कार्य न कराये जाने के विषय में बताया गया तथा बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाली सहायता हेतु विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया। नाबालिग/पीड़ित बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किया जाना, बच्चों की बालिग/ नाबालिग उम्र का निर्धारण करने आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी तथा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाते हुए क्षेत्रीय सम्भ्रान्त व्यक्तियों- क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, ग्राम प्रधान आदि के साथ चौपाल का आयोजन कर बाल विवाह तथा बाल श्रम जैसे संवेदनशील मामलों में जागरुकता अभियान चलाकर सभी को बाल विवाह/बाल श्रम की रोकथाम हेतु जागरुक करते हुए प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला प्रोबेशन संरक्षण अधिकारी ने शासन द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, जिला महिला चिकित्सालय से डॉ. अमर सिंह, श्रम विभाग से सूरज तिवारी, एसएसबी 42वीं बटालियन से निरीक्षक यशवीर सिंह, प्रभारी एएचटी/एसजेपीयू शैलेन्द्र कुमार मय टीम, आर0पी0एफ0, जी0आर0पी0, प्रभारी एण्टी रोमियो टीम, डीसीपीओ, चाइल्ड हेल्प लाइन, एन0जी0ओ0, समाज कल्याण के अधिकारी/कर्मचारी, सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read