HomeTrendingडीएम की अध्यक्षता में हुई उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

  • डीएम की अध्यक्षता में हुई उर्वरक निगरानी समिति की बैठक

  • उर्वरक वितरण एव बिक्री में घालमेल करने पर होगी कार्यवाही

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित उर्वरक निगरानी समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषकों को उर्वरक का वितरण खतौनी की कॉपी लेकर क्षेत्रफल एवं बोई गई फसल के अनुसार ही किया जाए। वितरण के समय कृषको से इस आशय का घोषणा पत्र भी भरवाया जाए की प्राप्त की जा रही उर्वरक का प्रयोग वे स्वयं के खेत में संतुलित मात्रा में आवश्यकता अनुसार ही करेंगे। प्राप्त उर्वरक का प्रयोग अपने खेत के अलावा अन्यत्र कहीं नहीं किया जायेगा। डीएम ने निर्देश दिया कि न्याय पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों से सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच करायी जाय। किसी प्रकार की अनियमिता मिलने पर कठोरत कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।
डीएम ने उप कृषि निदेशक एवं कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी को निर्देशित किया कि न्याय पंचायत स्तर पर उर्वरक निगरानी समितियों की बैठक करा करके जनपद के कृषकों को संतुलित मात्रा में उर्वरक प्रयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जाए। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां को निर्देशित किया गया कि तहसील स्तर पर कार्यरत सहकारिता विभाग के अधिकारी, एडीसीओ एवं ब्लाक स्तर पर कार्यरत सहायक विकास अधिकारी सहकारिता से प्रतिदिन समितियांे का निरीक्षण एवं जांच कराते हुए प्रतिदिन जांच उपलब्ध करायें। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर बिक्री में अनियमितता मिलने पर कठोरतम कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। एसएसबी 42 एवं 59 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं कस्टम अधीक्षक रुपईडीहा, नानपारा एवं मिहींपुरवा को निर्देशित किया गया कि बॉर्डर क्षेत्र मिहींपुरवा एवं नवाबगंज में सघन निगरानी रखी जाए तथा अवांछित कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कठोरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी, पीसीएफ प्रबंधक, इफको क्षेत्रीय अधिकारी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read