राज्यमंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री बांटा
तेजस टूडे ब्यूरो
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन०आर०आई० तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग उ०प्र० नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने ग्राम हरसिंहपुर ब्लाक कोन में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण एवं बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट कर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक सदर रत्नाकर मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी विo/राo शिव प्रताप शुक्ल सहित तमाम संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













