ओवरलोड वाहनों पर कड़ी निगरानी के लिये खनिज कमाण्ड सेन्टर का हुआ उद्घाटन
रंजीत सिंह
उरई, जालौन। जिलाधिकारी चांदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने उपखनिज के अवैध ओवरलोड वाहनों पर कड़ी निगरानी हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित खनिज कमांड सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। खनिज कमांड सेंटर का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के मद से किया गया। खनिज कमांड सेंटर का उद्घाटन होते ही कुठौंद मार्ग से अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध साढ़े तीन सौ नोटिस निर्गत किए गए जिससे एक करोड़ की वसूली की गई है।
जिलाधिकारी ने जनपद में अवैध खनिज व ओवरलोड परिवहन न होने पाए इसके लिए उन्होंने माधौगढ़ के यूपी एमपी बार्डर व कोटरा में नए चेकगेट्स स्थापित करने के लिए खान अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनपद अवैध खनन व ओवरलोड किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेकगेट्स के अतिरिक्त जिला प्रसाशन द्वारा नियुक्त टीम निरंतर भ्रमणशील रहेंगी जिससे अवैध खनन व ओवरलोड न हो सके इसमें पूर्णत: अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व उदासीनता नहीं बरती जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












