HomeChitrakootमेगा वृक्षारोपण कर जिले में शुरुआत कर दिया संदेश

मेगा वृक्षारोपण कर जिले में शुरुआत कर दिया संदेश

मेगा वृक्षारोपण कर जिले में शुरुआत कर दिया संदेश

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। अपर जिला सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार शासन के पत्र के क्रम में आज दिनांक 22.07.2023 को विष्णु कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश, चित्रकूट की अध्यक्षता में स्पेशल मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण को सन्तुलित एवं सजीव रखने के लिये के वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश द्वारा पर्यावरण को सन्तुलित रखने के लिये वृक्षारोपण के महत्व को सभी उपस्थित न्यायिक अधिकारियों को बताया गया।

माननीय जिला जज द्वारा वृक्षारोपण के महत्व के बताते हुये कहा गया कि यह वृक्ष ही हैं, जिन्होंने इस धरा को रहने के लिये योग्य बनाया है। यह न केवल पर्यावरणीय स्थिति को संन्तुलित करते हैं बल्कि औषधियों का खजाना है। साथ ही मानसिक तनाव को भी खतम करता है। इससे व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। यह पौधे पशु-पक्षियों सभी के लिये आसरा व सहारा के मजबूत स्तम्भ हैं। स्पेशल मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम में रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज, दीपनारायण तिवारी, विशेष न्यायाधीश, एससीएसटी, नीरज श्रीवास्तव चतुर्थ अपर जिला जज, फर्रुख इनाम सिद्दीकी अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट, संजय कुमार अपर जिला जज त्वरित न्यायालय, सुशील वर्मा, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय न्यू, सूर्य कान्त धर दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विदुषी मेहा, सिविल जज (सीडी), सुश्री अंजलिका प्रियदर्शिनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, संघमित्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, आरिज कोर्ट मैनेजर जिला न्यायालय चित्रकूट तथा न्यायिक कर्मचारीगण व वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read