तेज रफ्तार कार से दो की हुई दर्दनाक मौत
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। नगर के मोहल्ला कश्मीरियां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला समेत दो की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना में सड़क के किनारे खड़े दो डीजे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुवह सुवह 6 वजे हुए इस हादसे से कोहराम मच गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार टाण्डा नगर के मोहल्ला कश्मिरिया में यादव वस्ती निवासिनी मेघना 60 पत्नी मयाराम सड़क के किनारे कूड़ा डालने के लिए खड़ी थी कि अकवरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दिया जिससे महिला उछल कर सामने खड़े डीजे वाहन का सामने का शीशा तोड़ते हुए अंदर चली गयी। इसी समय उसी अर्टिगा कार ने साइकिल से जा रहे यदुनंन्दन वर्मा 65 पुत्र भगवती प्रसाद निवासी ग्राम सुलेमपुर थाना अलीगंज को भी टक्कर मारा और एक खम्भे को तोड़ते हुए सड़क के किनारे खड़े दो डीजे लदे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर थाना अलीगंज के इंस्पेक्टर राम उग्रह कुशवाहा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने मृत घोपित कर दिया। प्रकरण में मृतक महिला के पुत्र दिनेश राजभर ने थाना अलीगंज में वाहन के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






