HomeJaunpurप्यासे राहगीरों की प्यास बुझा रहा ब्लाक प्रमुख का वाटर कूलर

प्यासे राहगीरों की प्यास बुझा रहा ब्लाक प्रमुख का वाटर कूलर

प्यासे राहगीरों की प्यास बुझा रहा ब्लाक प्रमुख का वाटर कूलर

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। इस तपती दुपहरिया में राहगीर को सबसे बड़ी समस्या पानी पीने को लेकर होती है, इसलिए इस समस्या को सुजानगंज की ब्लाक प्रमुख ऊषा श्रीप्रकाश शुक्ला ने गर्मी आने से पहले ही भांप लिया था।इसके चलते उन्होंने इस समस्या को दूर करने के लिए सुजानगंज के कई क्षेत्रों में ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाया गया जो सुजानगंज में सरकारी बस स्टाप के सामने, अम्बा जी मंदिर सुजानगंज, शांतिनगर बाजार, बेलवार बाजार, सरायभोगी बाजार, मधुपुर बाजार सहित क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर वाटर कूलर लगवाया गया जो इस समय इस तपती दुपहरिया में वाले राहगीरों की प्यासे बुझाने में कारगर साबित हो रहा है। वहीं राहगीर सहित स्थानीय लोग ब्लाक प्रमुख उषा श्रीप्रकाश शुक्ला द्वारा करवाए गए इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। प्रमुखपति ने लोगों से अपील किया किया यह वाटर कूलर जनता का है, इसलिए जनता इस मशीन को अपना समझकर इसका पूरी जिम्मेदारी से देखभाल करें। अराजक तत्वों से बचाने में अपनी भूमिका निभायें तथा अनावश्यक जल बर्बाद न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read