HomeTrendingआयुर्वेदिक कैम्प में मरीजों की जांच करके बांटी गयी दवा

आयुर्वेदिक कैम्प में मरीजों की जांच करके बांटी गयी दवा

  • आयुर्वेदिक कैम्प में मरीजों की जांच करके बांटी गयी दवा

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। चिकित्सा की प्राचीन पद्धति को आमजन तक पहुंचाने हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ वीना यादव के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर द्वारा एक आउटरीच शिविर का आयोजन हुआ। कांशीराम कॉलोनी के आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार द्वारा जोड़ों के दर्द, शुगर, उदर रोग, खांसी, एसिडिटी, सिर दर्द एवं त्वचा विकार से ग्रसित रोगियों का परीक्षण कर निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 16 वृद्ध एवं 33 सामान्य आयु वर्ग के रोगियों का उपचार किया गया। डा राजेश ने बताया कि आयुर्वेद की पहली प्राथमिकता प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। घर की रसोई में प्रयोग किए जाने वाले हल्दी, अजवाइन, मेथी, काली मिर्च, लहसुन जैसे सभी मसालों का प्रयोग करके हम अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सामान्य दिनचर्या एवं आहार विहार का पालन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर स्टाफ नर्स सरोज शुक्ला एवं वार्ड ब्वाय राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read