HomeTrendingएनसीसी कम्पनी ने मनायी 'ऑपरेशन सिन्दूर' की प्रथम वर्षगांठ

एनसीसी कम्पनी ने मनायी ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की प्रथम वर्षगांठ

  • एनसीसी कम्पनी ने मनायी ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की प्रथम वर्षगांठ

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोंडा। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज की एनसीसी कंपनी द्वारा भारतीय सेना के सफल “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजाराम द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ जिसके पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर की टीम ने सलामी प्रस्तुत कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने व्याख्यान, पेंटिंग तथा स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य, साहस और राष्ट्ररक्षा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य मेजर राजाराम ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि भारतीय नारी का सिंदूर केवल श्रृंगार का प्रतीक नहीं, बल्कि उसके सम्मान, स्वाभिमान और आत्मगौरव का प्रतीक है। भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के माध्यम से यह सिद्ध किया कि देश अपनी मातृशक्ति और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने विशेष रूप से कर्नल सोफिया एवं विंग कमांडर व्योमिका सिंह के अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इन वीरांगनाओं ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से यह प्रमाणित किया है कि महिलाएं न केवल राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, बल्कि अपने सम्मान और अस्तित्व की रक्षा स्वयं करने में भी पूर्णतः सक्षम हैं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सकीना, अभयराज गोस्वामी एवं अंशु गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय परिवार ने पहलगाम के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। आयोजन को सफल बनाने में स्काउट प्रभारी अमित श्रीवास्तव, डॉ. राजधारी सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, त्रियुगी नारायण द्विवेदी, रिंकूमणि गौतम, शिव कुमार पाठक सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read