HomeTrendingशालीमार पैराडाइज में हुई चोरी का खुलासा, लाखों की नगदी व जेवरात...

शालीमार पैराडाइज में हुई चोरी का खुलासा, लाखों की नगदी व जेवरात बरामद

  • शालीमार पैराडाइज में हुई चोरी का खुलासा, लाखों की नगदी व जेवरात बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के शालीमार पैराडाइज में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए गैर जनपदीय गिरोह को जेल भेजा गया है। सप्ताह भर पहले बंद मकान से अज्ञात चोरों द्वारा लॉकर से एक लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, नगदी व जेवरात चोरी किए जाने की शिकायत की गई थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि सर्विलांस व कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा, सीसीटीवी कैमरा की मदद से आकर्ष सिंह, ऋत्विक यादव, अनुराग कथूरिया, ऋषि सोनी जनपद प्रयागराज एवं पृथ्वी प्रताप सिंह जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के चोरी किये गये जेवरात, एक पिस्टल, नगद 14,85,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक ऑडी कार बरामद की गई है। पूछताछ से पता चला कि अभियुक्त आकर्ष सिंह वर्तमान में वादी के घर के सामने ही रहता है। उसने बताया कि शेयर मार्केट में अत्यधिक घाटा होने के कारण उसने अपने साथी अनुराग कथूरिया व पृथ्वी सिंह के साथ मिलकर अजय प्रताप सिंह के घर में चोरी की योजना बनायी। विगत 24 अप्रैल की रात में आकर्ष सिंह द्वारा वादी के घर में घुसकर चोरी की गई तथा चोरी का सामान अपनी ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया। अनुराग ने प्रयागराज के रहने वाले ऋषि व ऋत्विक से मिलवाया तथा कुछ सामान उन्हें बेच दिया गया तथा ज्वैलरी गलवाने के बाद रुपये देने की बात हुई थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read