ज्ञानवापी सर्वे की तरह मथुरा-आगरा मस्जिदों की भी हो जांच: देवकीनंदन

ज्ञानवापी सर्वे की तरह मथुरा-आगरा मस्जिदों की भी हो जांच: देवकीनंदन

आरके धनगर
मथुरा। ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे पर मुस्लिम पक्ष द्वारा रोक लगाने की याचिका हाईकोर्ट में खारिज होने पर सनातन धर्म लम्बियां में प्रसन्नता है। हिंदु धर्मगुरू एवं कथा प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने कोर्ट के फैंसले को सत्य की जीत बताते हुये कहा कि मुगल आक्रान्ताओं से कनेक्शन जोड़ने वाले लोग लगातार सनातन भावनाओं का अपमान कर रहे हैं। कहा कि ज्ञानवापी की तरह ही मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित मस्जिद और आगरा की जामामस्जिद की सीढ़ियों की जाँच भी होनी चाहिये। प्रिया कान्तजु मंदिर में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग आयोजन में बोलते हुये देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सनातन परम्परा को मानने वाले सौ करोड़ लोग इस देश में रहते हैं।

राम-कृष्ण उनके प्राण हैं, लेकिन बार-बार उनकी भावनाओं पर आद्यात पहुंचाने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा होता है। ज्ञानवापी शिव मंदिर है, इसके स्पष्ट प्रमाण मौजूद हैं, इसके बावजूद भी ये जांच रुकवाने के लिये बार-बार कोर्ट में जाकर समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इससे पहले कि दूसरा पक्ष सुप्रीम कोर्ट में जाकर मामले को लटकाया, ज्ञानवापी में सर्वे एजेन्सी को तुरन्त सर्वे प्रारम्भ कर सभी साक्ष्य कोर्ट और दुनियाँ के सामने लाने चाहिये। देवकीनंदन महाराज ने मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि केशवदेव की मूर्तियों के आगरा जामा मस्जिद में दबाये जाने की बात उठाई। ज्ञानवापी की तरह वहाँ भी सर्वे की माँग करते हुये उन्होने कहा कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों की जाँच करवाकर केशवदेव विग्रह सनातनियों को सौंपे जायें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला