विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
रंजीत सिंह
कदौरा, जालौन। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पति सहित चार ससुरालियों पर उसे मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम देवपुरा निवासी किसान आलोक की 27 वर्षीय पत्नी मीना ने संदिग्ध हालात में सोमवार सुबह को घर के बारे में खड़े पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मृतका के मायके थाना क्षेत्र के नाका गांव से पहुंचे। पिता चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2018 में आलोक से की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। उसने पति सहित चार ससुरालियों पर उसकी पुत्री को मारकर लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी है। उसकी मौत से पुत्री टुकटुक सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।