विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। गोला कस्बे में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र नगर मोहल्ले में शनिवार को 32 वर्षीय प्रीति का शव उसके घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला।
रविवार को मृतका के पति पंकज ने बताया कि वह घटना वाले दिन मंडी गया था। शनिवार को उसे पत्नी की मौत की सूचना मिली। पंकज ने गोला के एक युवक पर संदेह जताया है। गोला थाना प्रभारी अंबर सिंह के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की 11 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














