फांसी पर झूलती मिली विवाहिता
फांसी पर झूलती मिली विवाहिता
रंजीत सिंह
सिरसा कलार, (जालौन)। सिरसा कलार थानांतर्गत ग्राम अभैदेपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव फांसी पर झूलता मिला। चौकी न्यामतपुर के गांव अभैदेपुर में गत रात दीपिका (27 वर्ष) पत्नी अमित सिंह का शव घर के ही पास में बने भूसा वाले घर में फांसी पर झूलता मिला। दीपिका का पति दिल्ली में सर्विस करता है।
दीपिका के दो बच्चे हैं। घटना की सूचना पाकर सीओ जालौन, थाना प्रभारी सिरसा कलार व चौकी इंचार्ज न्यामतपुर मौके पर पहुंचे और पुलिस ने छानबीन की।