शादी का झांसा: शारीरिक शोषण एवं वायरल की धमकी
युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज
इश्क का नाम लेकर खेला गया विश्वास, अब कानून करेगा हर जुल्म का हिसाब
तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी के शांति नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 23 वर्षीय एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी फैज अब्दुल रऊफ पटेल (30 वर्ष) ने युवती के भरोसे का फायदा उठाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक सामग्री रिकॉर्ड की।इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने निजी फोटो और वीडियो को युवती के परिजनों तथा सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर शांति नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा आपराधिक धमकी सहित अन्य धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। यह घटना समाज में व्याप्त एक खतरनाक प्रवृत्ति को उजागर करती है जहां शादी के नाम पर युवतियों को फंसाया जाता है और डिजिटल तकनीक का दुरुपयोग कर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। भिवंडी जैसे औद्योगिक शहरों में प्रवासी युवाओं की बढ़ती संख्या के बीच ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। महिलाओं को सतर्क रहने संदिग्ध रिश्तों से बचने और तुरंत पुलिस की मदद लेने की आवश्यकता है प्रशासन को सख्त कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान चलाने चाहिये, ताकि ऐसे अपराधों पर लगाम लगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










