HomeTrendingराइजिंग चाइल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की झलक

राइजिंग चाइल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक

  • राइजिंग चाइल्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ल
रायबरेली। शहर के प्रभुटाऊन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” विषय पर आधारित आयोजन में भारत के विभिन्न प्रदेशों की विरासत, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विश्व विज्ञान दिवस भी मनाया गया जिसमें बच्चों ने विज्ञान आधारित अनेकों मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि राइजिंग चाइल्ड स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जोड़ने का उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, ऐसे कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का भाव विकसित करते हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को जिस रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया है, वह वास्तव में प्रेरणादायी है। बच्चों ने भारत के विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। साथ ही विभिन्न प्रदेशों की विरासतों को दर्शाते हुए आकर्षक स्टॉल भी लगाया जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह, सिविल जज अमित मिश्रा, जुडिशल मजिस्ट्रेट खैरुन्निसा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन सिंह, तहसीलदार दीपिका सिंह, कोषाधिकारी भावना श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी शेफाली रस्तोगी, रोटरी क्लब अध्यक्ष रजनीश कपूर, डॉ. आर.बी. श्रीवास्तव, अंबरीश अग्रवाल, राकेश कक्कड़ आईएमए अध्यक्ष डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी, प्रेरणा श्रीवास्तव, विजय सिंह, प्रियंका अवस्थी, इनरव्हील की पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिकरिया, सीमा भार्गव, ओम प्रकाश मिश्रा, रोहित मिश्रा, रोहित सिंह, केशव शुक्ला, पंकज गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य जनों ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खुशी, आर्यांश, आदित्यवीर, तिश्या, वेदांश, शिवांग, मानवी संस्कृति, अर्णव, मानस, मानवी, समृद्धि, मिशिका, आराध्या, काव्या, अग्रज, तबीबा, वैष्णवी आदि बच्चों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र नाथ हरि एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read