भोईवाड़ा में जुएयेकी महफिल पर पुलिस का छापा
दो गिरफ्तार, 4200 नगद और जुए का सामान जब्त
तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी भोई वाड़ा पुलिस थाने की सतर्क टीम ने 27 फरवरी की देर रात मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर दो जुआरियों को दबोच लिया। गिरफ्त में आए आरोपियों में मशाअल्लाह रमजान खान (32) और दाऊद सरवर खान (60) शामिल हैं जो जमकर सट्टा-पट्टी खेल रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से 4,200 रुपये की नकदी और जुए का सामान बरामद कर लिया। दोनों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। मामला दर्ज कर नोटिस थमाने के बाद दोनों को जमानत पर रिहा किया गया। पुलिस का कहना है कि जुआ जैसी बुराइयों पर लगाम कसने के लिए सतत निगरानी बरती जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










