कैम्प लगाकर गोल्डन कार्ड व रक्तदान के प्रति लोगों को करें जागरूक: सीएमओ
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ समिति की बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय में हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि 2 अक्टूबर तक चल रहे आयुषमान भव कार्यक्रम अंतर्गत सभी योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करें। स्वच्छता अभियान, गोल्डन कार्ड, ब्लड डोनेशन शिविरों आदि के बारे में प्रतिदिन लाभार्थियों की जानकारी पोर्टल फीड कराएं ताकि जिलाधिकारी को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट की सूचना दी जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी केन्द्र, उपकेन्द्र में गंदगी नहीं दिखाई देनी चाहिए। कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड एवं रक्त दान की उपयोगिता के बारे में लोगों को जानकारी दे। जिन लाभार्थियों का नाम सूची में हैं, उन सभी के गोल्डन कार्ड अनिवार्य रुप से बनवाएं। इस कार्य में ग्राम प्रधान, शिक्षक, स्थानीय एनजीओ, सम्बन्धित कोटेदारों का सहयोग लेकर निर्धारित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाए। आयुष्मान ऐप के बारे में पोस्टर बैनर के माध्यम से लोगों को जानकारी दे कि लाभार्थी मोबाईल के जरिए स्वयं भी अपना गोल्डेन कार्ड बना सकते हैं। 30 वर्ष से अधिक लोगों की स्वास्थ सम्बन्धी सभी जांच अनिवार्य रुप से करें। समीपवर्ती जनपद प्रयागराज, बांदा, सतना के सभी अस्पताल जो गोल्डन कार्ड के लिए आच्छादित है, उनकी सूची अपने अपने केन्द्रों उप केन्द्रों में प्रत्येक दशा में प्रदर्शित करें। प्रत्येक गांव में 2 अक्टूबर को आयुष्मान भव सभा का आयोजन कर सभी योजनाओं के बारे जानकारी दें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










