Homeफ़िल्मी दुनिया"मैं तेरा लाडला" फिल्म की शूटिंग संपन्न, जल्द ही समाने दिखेंगे विजय-मणि...

“मैं तेरा लाडला” फिल्म की शूटिंग संपन्न, जल्द ही समाने दिखेंगे विजय-मणि भट्टाचार्य | #TejasToday

“मैं तेरा लाडला” फिल्म की शूटिंग संपन्न, जल्द ही समाने दिखेंगे विजय-मणि भट्टाचार्य | #TejasToday

प्रयागराज। 4 स्क्वायर इन्टरटेन्मेन्ट के बैनर तले और अभिनेता विजय गुप्ता अभिनीत फ़िल्म “मैं तेरा लाडला” की शूटिंग प्रयागराज मे सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है। जिसकी जानकारी फिल्म के लीड एक्टर विजय गुप्ता ने दी हैं। इस फिल्म की शूटिंग प्राचीन शहर प्रयागराज के रमणीय स्थलो पर हुई हैं। जो फिल्म की खूबसूरती बड़े पर्दे पर दिखाने का काम करेगी। फिल्म में अभिनेता विजय गुप्ता के विपरीत अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य अभिनय करती नजर आएंगी।


जो दर्शकों को निश्चित तौर पर पसंद आएगा। क्यूंकि ये पहला मौका होगा जब ये रोमांटिक जोड़ी एक साथ पर्दे नजर आने वाली हैं। फ़िल्म में आपको लव, रोमांस, एक्शन, कॉमेडी सब एक साथ पर्दे पर देखने को मिलेगा। जिससे दर्शक हेल्दी इंटरटेनमेंट का लुत्फ उठा सकेंगे।

फिल्म की शूटिंग कंप्लीट होने पर फिल्म के निर्देशक अजय कुमार ने फिल्म के सभी सदस्यों का अभार व्यक्त किए की सभी ने फिल्म में अपना सत प्रतिशत दिया। जिसके चलते फिल्म की शूटिंग सफ़लता पूर्वक संपन्न हुई। अब हम फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे। ताकी फिल्म जल्द से जल्द बन के तैयार हो सके, जिससे हम फिल्म का ट्रेलर और गाने जल्द से जल्द रिलीज कर सके।

निर्देशक अजय कुमार ने बताया की फिल्म (मैं तेरा लाडला) एक ऐसी मां बेटे के ऊपर इमोशनल फिल्म बनी हैं। जिसको देख हर किसी की आंखे नम हो जाएंगी। तो वही अभिनेता विजय गुप्ता ने बताया की मैं बहुत खुश हूं की हमने फिल्म की शूटिंग सफलता पूर्वक संपन्न कर ली है। क्यूंकि एक फिल्म बनाना अपने आप में एक जंग जीतने के बराबर हैं। हम सभी ने अपना सत प्रतिशत दिया है। उम्मीद है की हम सभी की ये कोशिश रंग लाएगी और दर्शकों का प्यार-आर्शीवाद पाने में सफलता प्राप्त करेगी।

निर्माता ‘4 स्क्वायर ग्रुप’ निर्मित व ‘फोर स्क्वायर इन्टरटेन्मेन्ट’ के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म का निर्देशन जाने माने एवं मशहूर फिल्म निर्देशक ‘अजय कुमार ‘ कर रहे हैं। जो भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मो पहले ही दे चुके हैं। केन्द्रीय भुमिका में स्थापित अभिनेता ‘विजय कुमार’ के साथ मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, माया यादव, प्रकाश जैस आदि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लेखक/कथा-पठकथा ‘साजिद मलिक’,कोरियोग्राफर ‘कानू मुखर्जी’,पीआरओ ‘आर्यन पांडे’ और गायक-गायिका ‘प्रियंका सिंह और आलोक कुमार’ हैं।

निर्देशक ‘अजय कुमार’ की माने तो इस फ़िल्म से अभिनेता विजय गुप्ता हर घर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफ़लता हांसिल करेंगे। क्युकि फिल्म की पूरी कहानी पूर्ण रूप से पारिवारिक ड्रामा पर बेस्ड हैं। अब देखना दिलचस्प होगा ये विजय गुप्ता की ये सोलो स्टारर फिल्म बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचा पाती हैं।

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read