Homeभारत'माही' फिल्म में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत संग आनंद ओझा आयेंगे...

‘माही’ फिल्म में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत संग आनंद ओझा आयेंगे नजर | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

‘माही’ फिल्म में साउथ सुपरस्टार खलनायक प्रदीप रावत संग आनंद ओझा आयेंगे नजर | #TejasToday

आगरा। कात्यायन फिल्म्स क्रिएशन’ के बैनर तले और निर्देशक चंद्र पंत के निर्देशन में बन रही भोजपुरी की अब तक की सबसे बड़ी बजट वाली फ़िल्म ’माही’ में बॉलीवुड व साउथ सुपरस्टार खलनायक ’प्रदीप रावत’ संग रियल सुपरस्टार ’आनंद ओझा’ आयेंगे नजर। फ़िल्म में सुपरस्टार विलेन प्रदीप रावत बतौर मुख्य विलेन अभिनय करते नजर आयेंगे, जिसके लिए वो जाने जाते है तथा उनके विपरीत रियल सुपरस्टार आनंद ओझा बतौर लीड एक्टर अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। दिलचस्प बात ये है की सुपरस्टार विलेन प्रदीप रावत भोजपुरी में अभी तक सिर्फ एक ही फ़िल्म किए हैं, जो कई साल पहले पवन सिंह के साथ आई थीं।

ये दूसरा मौका हैं जब प्रदीप रावत भोजपुरी की कोई फ़िल्म कर रहे है। ये फ़िल्म लव- एक्शन बेस्ड है जिसमें आपको लव एक्शन रोमांस कॉमेडी आदि सब एक साथ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। निर्देशक चंद्र पंत की माने तो ये फ़िल्म भोजपुरी में मील का पत्थर साबित होगी। क्युकी हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसकी मेकिंग और कंसेप्ट साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो सकेगी। आप सभी को बता देना चाहता हूं कि इससे पहले भी निर्देशक चंद्र पंत अभिनेता आनंद ओझा को लेकर ’रण’ जैसी फिल्म बना चुके हैं जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से हैं। बात करे माही की तो ये फ़िल्म पूर्ण रूप से पारिवारिक और कमर्शियल है। जो दर्शकों को हेल्दी इंटरटेनमेंट देगा। फ़िल्म में रियल सुपरस्टार आनंद ओझा से टकराएंगे प्रदीप रावत जो दर्शकों को खूब इंटरटेन करेगा, क्योंकि जहां एक तरफ भोजपुरी के रियल सुपरस्टार आनंद ओझा होंगे तो वही उनके विपरीत साउथ के सबसे बड़ा विलेन प्रदीप रावत अभिनय करते नजर आएंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ’माही’ में आनंद ओझा ख़तरनाक स्टंट व एक्शन करते नजर आएंगे जो निश्चित रूप से भोजपुरी का ग्रेड बढ़ाने का काम करेगा तथा दर्शकों को भी खूब रोमांचित करेगा।

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव | #TejasToday

निर्माता अरूण कुमार मिश्रा निर्मित व निर्देशक ‘चन्द्र पंत’ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रियल सुपरस्टार आनंद ओझा के साथ नीता धुंगाना, संजय पाण्डेय, अयाज खान, जुनैद शेख, शिवेश देवनाथ, संजय महानन्द, सी.पी. भट्ट, हर्षित श्रीवास्तव, अनूप अरोड़ा. प्रिया पाण्डेय, अरूण मिश्रा, नरेन्द्र खड़का, प्रशान्त तमराकर व प्रदीप रावत मुख्य भूमिका में होंगे। फ़िल्म में को–प्रोड्यूसर आदया गुप्ता और ज्योति दिनेश पांडेय, कार्यकारी निर्माता रितेश वंदना श्रीवास्तव हैं। एक्शन ‘चंद्र पंत’ डीओपी पुरूषोत्तम प्रधान, पटकथा संवाद-मनीष किशोर, पीआरओ ‘आर्यन पांडे’ हैं। गीत विरेन्द्र पाण्डेय, श्याम देहाती और संगीत ओम झा का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रामजी लामीछाने होंगे। कास्टिंग मिथिलेश तिवारी का है।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

Pizza Paradise दे रहा शानदार ऑफर | #TejasToday

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pakkikhabar.news ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read