हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय महाशिवरात्रि पर्व: डीएम

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय महाशिवरात्रि पर्व: डीएम

मंदिर प्रांगण में लाइटिंग, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर कोई नई परम्परा न डाली जाए और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोउल्लास के साथ उक्त पर्व को मनाया जाए।

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में विभिन्न शोभायात्राओं, मेलों का आयोजन एवं नगर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों पर भी जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक किए जाने वाले मंदिरों पर पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों की अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा पुलिस बल लगाए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व पर जुलूस निकालने वाले मार्ग को भी देख लिए जाने के नगर निगम सहित अन्य संबंधितों को निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि के त्यौहारों पर पानी व विद्युत तथा सड़क को गड्ढा मुक्त आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने नगर निगम विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि मंदिरों के आस-पास स्ट्रीट लाईट खराब हो गई है या लगी नहीं है स्ट्रीट लाइटों को लगवाना सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में महा शिवरात्रि पर्व सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त अधिकारी नियत समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। औचक भ्रमण के दौरान यदि अधिकारी अथवा कर्मचारी नियत स्थान पर नहीं पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent