Homeरायबरेलीअवैध शस्त्र कारतूस व स्मैक के साथ दो को महराजगंज पुलिस ने...

अवैध शस्त्र कारतूस व स्मैक के साथ दो को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शस्त्र कारतूस व स्मैक के साथ दो को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। अवैध शस्त्र कारतूस व 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस की क्षेत्र में पैनी नजर बनी रहती है।

चेकिंग के दौरान संदीप कुमार उर्फ अनूप पुत्र वंशीलाल मौर्या को एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा मुकेश पुत्र हरिशचन्द्र गोसांई निवासीगण ग्राम कपूरपुर मजरे जमुरावां को 12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। वहीं दोनों अभियुक्तों को कोतवाली क्षेत्र के मांझगांव नहर पुल से गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों पर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read