व्याहुत जायसवाल धर्मशाला कुशीनगर में स्वजातीय बन्धुओं की हुई बैठक

व्याहुत जायसवाल धर्मशाला कुशीनगर में स्वजातीय बन्धुओं की हुई बैठक

कुशीनगर। व्याहुत जायसवाल धर्मशाला सेवरही के अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जायसवाल ने कहा कि कुशीनगर के सेवरही में व्याहुत जायसवाल धर्मशाला में स्वजातीय बन्धुओं के बीच मुझे आने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि हमारे बीच में बहुत से पुराने साथी व नौजवान स्वजातीय बंधु उपस्थित है। नौजवानों की संख्या अधिक है। हमारे समाज के दो युवा छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उनके विचारों को सुना। दो बार यहां चेयरमैन रह चुके त्रिभुवन जायसवाल के विचारों को गम्भीरतापूर्वक सुना। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल ने कहा कि सेवरही में सबसे अधिक जायसवाल समाज के लोग रहते हैं लेकिन उसके बाद भी दस साल से अपना स्वजातीय चेयरमैन नहीं बन पा रहा है। कहीं न कहीं आपसी द्वेष है जो टकराहट लाती है। इसे समाज के प्रबुद्ध लोगों में बैठकर निपटारा किया जाए और नौजवानों को आगे आने का मौका दिया जाय। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के निर्वतमान नगर अध्यक्ष रमेश व्याहुत ने कहा कि हम लगातार 20 साल से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से जुडकर समाज व हिन्दुत्व की सेवा की है।

अभी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद से सिखिए। अपने समाज के एकजुट कर सरकार में भागीदारी मांग ली तो पूरे प्रदेश में जायसवाल समाज काफी मजबुत हैं। हम एकजुट होकर अपनी भागीदारी का मांग करें। वही पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल ने समाज को एकजुट करने की बात कही तो पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि हम लगातार संघर्ष करते आएं हैं। दो बार सभासद, दो बार उप चेयरमैन और दो बार चेयरमैन रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई चेयरमैन पद के स्वजातीय प्रत्याशियों के विचारों को भी गम्भीरता से सुना। यह शुभ संकेत है। हमारे समाज के लोग राजनीतिक जागरूक आई है। जिसे भी टिकट मिले, तन-मन-धन से मदद करके पुनः चेयरमैन बने। इस बार आपस में टकराने से हालत में बचना होगा। अगर किन्हीं कारणों से भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो सिने पर पत्थर रखकर ऐतिहासिक निर्णय लेना होगा।

आप लोगों ने करतल ध्वनि से अपनी सहमति दीजिये। ऐतिहासिक निर्णय मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर जायसवाल समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल, महामंत्री राजकुमार बर्मा, कोषाध्यक्ष दीनानाथ जायसवाल, बलीराम प्रसाद, मास्टर साहब रामजी, इंजिनियर साहब, लल्लन जी, अजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, टुनटुन जायसवाल, अरबिंद जायसवाल, सुमित जायसवाल, मिठु जायसवाल, दिलीप जायसवाल एडवोकेट, संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल, सोनू जायसवाल, केदार जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, रमेश जायसवाल, सुनिल जायसवाल, अमरचंद, दारा सिंह, पूर्व सभासद सुनील जायसवाल, नन्द लाल जायसवाल, शुभम जायसवाल, राजेश जायसवाल, हीरा लाल जायसवाल, अवधेश जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, शिक्षक बबलू जायसवाल, शम्भू जायसवाल, मनोज जायसवाल, सभासद आलोक जायसवाल, राजा प्रिंस जायसवाल, गुडु जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ जायसवाल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent