HomeSultanpurदुर्घटनाओं को न्योता दे रहे ढीले तार

दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे ढीले तार

दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे ढीले तार

जयशंकर दूबे/रवि जायसवाल
कूरेभार, सुल्तानपुर। स्थानीय क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार में बिजली के ढीले तार हर समय दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। किसी भी समय कहीं भी बिजली की तार टूट कर गिर सकता है। करंट की चपेट में आने से किसी भी व्यक्ति को कहीं भी करंट का झटका भी दे सकता है।

 

जो उसकी मौत का करण भी बन सकता है। विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो वे भी सामान न होने का रोना रोते रहते हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के जेई राजेश यादव व एस.डी.ओ व कर्मचारियों भी किसी बात को गंभीरता से नही ले रहे है। क्षेत्र में बिजली की लाइनों के तार लोगों के घरों की छत के ऊपर से गुजरे हुए हैं तो कहीं गलियों में काफी नीचे लटक रहे हें। भारी वाहनों के गलियों के अंदर से निकलते समय उन में उलझकर भी ये तार अक्सर टूटे रहते हैं। तार कमजोर और ढीले होने के कारण इन पर थोड़ा सा भी अधिक लोड पड़ने के कारण ये गर्म होकर आपस में मिल जाते हैं। आपस में मिलकर इनके बीच से निकलने वाली चिंगारी से होने वाली शार्ट सर्किट के कारण ये टूट कर गलियों व रोड पर पड़े रहते हैं।

तार कमजोर और ढीले होने के चलते बना रहता है जान माल का खतरा बना रहता अनेक बार करंट की चपेट में आने से भारत लाल, सुंदर लाल, गोविंद मोदनवाल, रमेश चौरसिया, जमुना मोदनवाल गुप्तारगंज कई बार हादसे होने पर डरे और सहमे हुए हैं। इन मुहल्लों के उपर से हाई वोल्टेज लाइन भी गुजरी हुई है। उसकी वजह से लोगों ने अपने घरों की छतों पर अपने बच्चों के चढ़ना पर भी प्रतिबंद लगाया हुआ है। गांव में अनेक स्थानों पर जमीन में बिजली आपूर्ति के ट्रांसफार्मर भी रखे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों को जमीन से उपर प्लेट फार्म बनाकर रखने पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। इनके बारे में अधिकारियों से पूछा जाता है तो उनका कहना होता है कि सिविल विभाग के पास राशि की कमी होने करी बात कहकर टाल दिया जाता है।
ट्रांसफार्मरों के फ्यूज बाक्स नहीं
गुप्तारगंज में बिजली आपूर्ति के लिए जगह-जगह रखे गए ट्रांसफार्मरों के खंबों पर फ्यूज बाक्स तक नहीं लगाए गए हैं। उनके तार जमीन से कुछ उंचाई पर ही नंगे लटकते रहते हैं। इसके आस पास भी नंगे तारों का जंजाल फैला रहता है। इन तारों के आस पास से लोगों की आवाजाही लगी रहती हैं। इतना ही नहीं, आवारा पशु के साथ आदमी भी कई बार इन तारों से करंट की चपेट में आने के कारण मौत के आगोश में समा चुके हैं। इन ट्रासंफार्मरों के आस पास न तार बंदी की हुई है और न ही इनको उंचा उठाया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read