उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक द्वारा ऋण मेला का किया गया आयोजन
संतोष तिवारी
मैनपुरी। घिरोर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. घिरोर के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड शाखा घिरोर, जनपद मैनपुरी द्वारा पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों को रोजगारपरक एवं आय अर्जक योजनाओं में कम ब्याज दरों पर ऋण देने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कृषक खसरा, खतौनी आदि के साथ तहसील प्रांगण घिरोर में 21 जनवरी एवं 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक उपस्थित हो।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












