HomeVaranasiस्टे की 5 बीघे जमीन पर भू-माफियाओं का चला ट्रैक्टर

स्टे की 5 बीघे जमीन पर भू-माफियाओं का चला ट्रैक्टर

स्टे की 5 बीघे जमीन पर भू-माफियाओं का चला ट्रैक्टर

एसडीएम पिण्डरा पीड़ित से बोली, मैं नहीं करूंगी कोई कार्रवाई, जाओ हाईकोर्ट
एसडीएम पिण्डरा व न्यायिक को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का हड़ताल जारी
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। पिण्डरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ागांव के बिसईपुर व सीतापुर पुरवे में जिस विवादित भूमि पर हाईकोर्ट से स्टे है, उसी भूमि पर तहसील प्रशासन एवं स्थानीय बड़ागांव पुलिस की सह पर दबंगों ने रातों-रात बाउंड्रीवॉल को तोड़कर खड़ंजे का निर्माण करवा लिया। इतना ही नहीं स्टे के कारण पंद्रह साल से परती पड़े लगभग पांच बीघे विवादित भूमि को भी दबंगों ने ट्रैक्टर से जोतवा दिया है। इस मामले में शिकायत के बाद भी राजस्व एवं पुलिस टीम ने पीड़ित की कोई मदद नहीं किया। पीड़ित विपिन पांडे सोमवार को पिंडरा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें संपूर्ण घटना की जानकारी दिया, परंतु उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि हाईकोर्ट से स्टे है तो तुम हाईकोर्ट जाओ, मैं किसी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र नहीं लूंगी। इस मामले में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से बातचीत कर उनका पक्ष रखने का प्रयास किया गया, परंतु वे फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझी। सच पूछिए तो पिंडरा तहसील प्रशासन द्वारा फरियादियों को न्याय दिलाने के बजाय उनको अपमानित करने के साथ शोषण का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इसीलिए तो अधिवक्ता भी लामबंद होकर एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा तथा एसडीएम न्यायिक प्रज्ञा सिंह को तहसील से हटाने की मांग को लेकरअनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। फरियादी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। इसके बावजूद भी सत्ता पक्ष के एक विधायक के प्रभाव के चलते उपरोक्त अधिकारियों के खिलाफ बड़े अफसर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बड़ागांव (बिसईपुर) गांव निवासी विपिन पांडे का आरोप है कि बिसईपुर मेरे घर के सामने सहन आबादी व सीतापुर में भूमिधरी की लगभग पांच बीघे जमीन के मामले में मेरे पिता दयाशंकर पांडे द्वारा हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल किया गया था,जिसमें न्यायालय द्वारा दोनों जगह की भूमि स्टे आदेश पारित किया गया है,जो आज भी चल रहा है। पीड़ित विपिन पांडे का आरोप है कि मेरे पड़ोसी तहसील तथा स्थानीय पुलिस को मिलाकर रातों-रात बाउंड्रीवॉल को तोड़कर खड़ंजे का निर्माण करवा लिया। इतना ही नहीं स्टे के कारण पंद्रह साल से परती पड़ी लगभग पांच बीघे विवादित भूमि को भी दबंगों ने ट्रैक्टर से जोतवा दिया है। इस मामले में शिकायत के बाद भी राजस्व एवं पुलिस टीम ने पीड़ित की कोई मदद नहीं किया। पीड़ित विपिन पांडे ने बताया कि सोमवार को पिंडरा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें संपूर्ण घटना की जानकारी दिया,परंतु उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि हाईकोर्ट से स्टे है तो तुम हाईकोर्ट जाओ,मैं किसी प्रकार का कोई प्रार्थना पत्र नहीं लूंगी। वे मेरा प्रार्थना पत्र लेने से इंकार कर दी।यह भी जानले कि पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता एसडीएम प्रतिभा मिश्रा तथा एसडीएम न्यायिक प्रज्ञा सिंह के खिलाफ तानाशाही और भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाकर न्यायिक कार्य से विरत है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो का कहना है कि जब तक इन दोनों अधिकारियों को तहसील से हटाया नहीं जाएगा तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। तहसीलदार पिंडरा शालिनी सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, यदि इस मामले की शिकायत मुझे मिलेगी तो जांच बाद करवाई होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read