जानिए पद्म भूषण सम्मान पाने वाले हस्तियों का नाम

जानिए पद्म भूषण सम्मान पाने वाले हस्तियों का नाम

केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मान के लिए 107 नामों का चयन हुआ है।

पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में कौन?
जिन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, उनमें तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत (सिविल सेवा), भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा) को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया। इसके अलावा भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉक्टर प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

किन्हें मिला पद्म भूषण सम्मान?
इसके अलावा पद्म भूषण के लिए जिन 17 नामों का एलान हुआ है, उनमें दो को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य शामिल हैं। इसके अलावा दुनियाभर में भारत का नाम रोशन करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा।

कोरोनावायरस महामारी के दौर से देश को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले वैक्सीन निर्माताओं को भी सरकार ने पद्म भूषण सम्मान देने का फैसला किया है। देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के संस्थापक कृष्णा एल्ला और उनकी पत्नी सुचित्रा एल्ला को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा देशभर को कोविशील्ड वैक्सीन के जरिए कोरोना से बचाने की जिम्मेदारी निभाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक सायरस पूनावाला को भी पद्म वभूषण सम्मान दिया जाएगा।

किन-किन को पद्मश्री सम्मान?
पद्मश्री सम्मान पाने वालों में देश के चिर परिचित नाम शामिल हैं, उनमें ओलंपिक गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा, ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल, भारत की फील्ड हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया, पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वालीं अवनी लेखरा, लद्दाख के सांसद जामयांग शेरिंग नांग्याल, गायक सोनू निगम शामिल हैं।

इन्हें मिला पद्म विभूषण

नाम क्षेत्रराज्य/देश
1प्रभा अत्रीकलामहाराष्ट्र
2राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत)साहित्य और शिक्षाउत्तर प्रदेश
3जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत)लोकसेवाउत्तराखंड
4कल्याण सिंह (मरणोपरांत)सार्वजनिक सेवाउत्तर प्रदेश

इन्हें मिला पद्म भूषण

नाम क्षेत्रराज्य/देश
1गुलाम नबी आजादसार्वजनिक सेवाजम्मू कश्मीर
2विक्टर बनर्जीकलाबंगाल
3गुरमीत बाबा (मरणोपरांत)कलापंजाब
4बुद्धदेब भट्टाचार्यसार्वजनिक सेवापश्चिम बंगाल
5.नटराजन चंद्रशेखरनव्यापार और उद्योगमहाराष्ट्र
6कृष्णा एल्ला-सुचित्रा एल्लाव्यापार और उद्योगतेलंगाना
7मधुर जाफरीअमेरिका
8देवेंद्र झझरियाखेलराजस्थान
9राशिद खानकलाउत्तर प्रदेश
10राजीव महर्षिसिविल सेवाराजस्थान
11सत्या नडेलाव्यापार और उद्योगअमेरिका
12सुंदर पिचाईव्यापार और उद्योगअमेरिका
13साइरस पूनावालाव्यापार और उद्योगमहाराष्ट्र
14संजय राजाराम (मरणोपरांत)विज्ञान और इंजीनियरिंगमेक्सिको
15प्रतिभा रायसाहित्य और शिक्षाओडिशा
16स्वामी सच्चिदानंदसाहित्य और शिक्षागुजरात
17वशिष्ठ त्रिपाठीसाहित्य और शिक्षाउत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent