अपहृता बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीनदयाल पाण्डेय के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अपहृता को बरामद कर लिया गया तथा घटना कारित करने वाले अभियुक्त को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
पकड़ा गया अभियुक्त आसिफ खा मुगलसराय निवासी बताया जाता है। जिसपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













