दो करोड़ की शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

दो करोड़ की शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में शराब तस्करों/अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस/स्वाट टीम व थाना बबुरी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान प्राप्त अभिसूचना के आधार पर पाण्डेयपुर यात्री सेड मोड़ थाना क्षेत्र बबुरी के पास ट्रक टेलर वाहन को रोककर चेक किया गया तो ट्रक में 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया। बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 02 करोड़ 18 लाख रुपये आंकी जाती है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि फर्जी बिल्टी पेपर बनाकर पुलिस को धोखा देने हेतु गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर हरियाणा एवं अन्य प्रान्तों से बिहार में बिक्री हेतु अवैध शराब की तस्करी होता है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहन राम पुत्र मुकना राम निवासी ढढनियाँ थाना बालेशर जिला जोधपुर, राजस्थान बताया जाता है जिसके पास से 1210 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक ट्रक टेलर वाहन व एक मोबाइल बरामद हुआ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस टीम निरी. श्यामजी यादव (प्रभारी सर्विलांस सेल) स्वाट टीम उ.नि. शैलेन्द्र प्रताप सिंह (प्रभारी स्वाट टीम) सहित अन्य मौजूद रहे।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 50000/-रुपये इनाम देने की संस्तुति की गयी है। पकड़े गये अभियुक्त पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला