संयुक्त विकास आयुक्त ने आत्मरक्षा ट्रेनिंग का किया शुभारम्भ
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बालिका आत्मरक्षा ट्रेनिंग जिला प्रशिक्षण काली के सभागार में छह दिवसीय 10 से 16 जुलाई तक चलने वाले आवासी ट्रेनिंग का शुभारंभ संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेनिंग लेने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि इस ट्रेनिंग के माध्यम से महिलाएं तथा पुरुष अपनी आत्मरक्षा हेतु इसका उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोगों को इस तरीके का संयम बरतना चाहिए कि आत्मरक्षा के लिए किसी फाइटिंग की जरूरत ना पड़े। उन्होंने सभी ट्रेनिंग लेने वालों को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण पूरा करने को कहा। इस अवसर पर जिला परीक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंह ने सभी ट्रेनिंग लेने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि इस ट्रेनिंग सेंटर में सभी लोगों को मनोयोग से ट्रेनिंग पूरा कर अपने कार्य क्षेत्र में जाएं और अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करते हुए देश प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यहां की ट्रेनिंग लेकर सभी शिक्षक गणों अपने विद्यालय में जाकर बालिकाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सुरक्षा की भावना जागृत कर आरक्षण के गुण सिखाए और पुणे निर्भीक बनाएं इस अवसर पर ट्रेनर विशाल सुरेंद्र पाल, सुशील सिंह तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









