न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया कन्या भोज व दशहरा पर्व

न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल में मनाया गया कन्या भोज व दशहरा पर्व

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या-भोज तथा बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरूप ‘दशहरा’ पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा देवी मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया।

साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिया गया तथा विद्यालय के नौनिहालों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। बच्चों के द्वारा मां दुर्गा की वेशभूषा में नौ रूपों को विभिन्न झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया जोकि बहुत ही मनमोहक लग रहा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात मां दुर्गा अपने नौ रूपों में विद्यमान हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को दशहरा व विजयादशमी की जानकारी दी ।जिसमें उन्होंने बताया कि दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। इसी दिन अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की विजय, और अनाचार पर सदाचार की जीत हुई थी। भगवान राम ने इसी दिन दस सिर वाले रावण का वध किया था। जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी इसी वजह से इसे दशहरे के रुप में मनाते हैं। इसी दिन देवी दुर्गा ने दुष्ट राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी इसीलिए इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

इससे हमें यह संदेश मिलता है कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है इसीलिए हमेशा हमें सत्य का मार्ग ही चुनना चाहिए। साथ ही उन्होंने दशहरे पर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भूपेंद्र शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, बीरेंद्र कुमार, हरिवेश कुमार, सुनीता तिवारी, मंजिली अवस्थी, रीना चौरसिया, प्रिया तिवारी, एकता श्रीवास्तव आदि तथा छात्र आलोक, वेदांश, समर, अदिति, प्रख्या, आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent