HomeTrendingसफाईकर्मी की बेटी कल्पना ने किया स्कूल टाप

सफाईकर्मी की बेटी कल्पना ने किया स्कूल टाप

  • सफाईकर्मी की बेटी कल्पना ने किया स्कूल टाप

तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। लगन व दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो बड़े से बड़े लक्ष्य को पाया जा सकता है। इसी बात को चरितार्थ किया है पंडितपुर गांव की कल्पना ने। कल्पना फातिमा इंटर कालेज मनकापुर में अध्ययनरत है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कल्पना सिंह कनौजिया ने टाप किया है। इनके पिता इन्द्रजीत सिंह कनौजिया व माता सत्यवती दोनों सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। कल्पना ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर अपने गांव, माता-पिता, गुरुजनों व परिवार का नाम रोशन किया है। कल्पना ने अपने इस कामयाबी को स्वर्गीय बाबा अशर्फीलाल को समर्पित किया है। इनकी सफलता पर उनकी दादी संवारी, बड़े पिता रणजीत सिंह व बलजीत सिंह कनौजिया, चाचा गुरूबचन, बड़ी मां मीना कुमारी आर्य व रागिनी देवी, मामा शनी कुमार, भाई बहनों में शुभम सिंह, आदर्श सिंह, कोमल सिंह, मासूम सिंह, श्रेष्ठ सिंह, प्रियंका चौधरी आदि ने कल्पना का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया तथा भविष्य की शुभकामना दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read