डीएम के निर्देश पर कार्यालय में चला व्यापक साफ-सफाई अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
हमीरपुर। जनपद में प्राप्त शिकायत के संबंध में त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर जिला प्रोबेशन कार्यालय, डूडा कार्यालय एवं जिला सूचना कार्यालय में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत परियोजना अधिकारी डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी ने संयुक्त रूप से अपने कार्यालय स्टाफ के साथ श्रमदान करते हुए तथा नगर पालिका कर्मियों के सहयोग से परिसर की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई। इस दौरान भवन के अंदर एवं बाहर जमी गंदगी को हटाया गया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। साथ ही शौचालयों आदि की भी विशेष रूप से साफ-सफाई कराई गई।
जिलाधिकारी ने प्रभारी नजारत को निर्देश दिए हैं कि चोक्ड (बंद) शौचालय में आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य कराते हुए उसे पुनः संचालित कराना सुनिश्चित करें, ताकि कार्यालय स्टाफ एवं आमजन को शौचालय से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कार्यालय परिसरों में नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन एवं कर्मचारियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। साफ-सफाई अभियान के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा पैगाम हैदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, सूचना अधिकारी सतीश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम सूरत, सूचना सहायक शिव बरन, प्रोबेशन की स्टाफ चाइल्ड केयरलाइन सुपरवाइजर शिखा सोनी, सूचना कार्यालय की स्टाफ रानी देवी, दिनेश कुमार सहित संबंधित कार्यालयों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







