राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेएमएम का समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेएमएम का समर्थन

शिबू सोरेन ने की घोषणा
नीरज कुमार
रांची (झारखंड)। 18 जुलाई को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो और केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर से पत्र जारी कर इसकी घोषणा की गई है। बता दें कि इससे पहले 25 जून 2022 को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैठक कर राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में निर्णय लेने के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। पार्टी प्रमुख और सांसद शिबू सोरेन के फैसले के बाद पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों को निर्देश जारी किया गया है कि राष्ट्रपति चुनाव में वे एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में ही मतदान करेंगे।
दिशोम गुरू की ओर से जारी किया आदेश पत्र
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला हैं। अतएव सम्यक विचारोपरांत पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लेती है। पार्टी के सभी सांसदों और विधायक निर्देशित किया जाता है कि 18 जुलाई 2022 को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे।
समर्थन को लेकर जेएमएम ने की थी बैठक
राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विगत 25 जून 2022 को बैठक की थी जिसमें राष्ट्रपति चुनाव के संबंध में निर्णय लेने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को अधिकृत किया गया था। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने जानकारी दी थी कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात के बाद समर्थन को लेकर निर्णय लिया जायेगा। इसके बाद एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष व सीएम हेमंत सोरेन से पिछले दिनों बातचीत की थी और झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मांगा था। गुरूवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से समर्थन की घोषणा कर दी गयी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के हस्ताक्षर से जारी पत्र के माध्यम से इसकी घोषणा की गयी है।
द्रौपदी मुर्मू व यशवंत सिन्हा हैं राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
समर्थन के मुद्दे पर की रांची में बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन पिछले दिनों दिल्ली गए थे और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बनाया गया है जबकि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बनायी गयी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent