झारखण्ड जनजातीय महोत्सवः रांची के मोरहाबादी मैदान में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक
झारखण्ड जनजातीय महोत्सवः रांची के मोरहाबादी मैदान में दिखेगी कला-संस्कृति की झलक
नीरज कुमार
रांची (झारखण्ड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव विनय चौबे एवं कल्याण सचिव केके सोन ने मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर रांची के मोरहाबादी मैदान मे आयोजित झारखंड जनजातीय महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां पुखघ््ता रखें। अतिथियों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट की व्यवस्था दुरुस्त रखें। मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे ने निर्देश दिया कि मंच, वीआईपी लाउंज, प्रदर्शनी गैलरी, मीडिया गैलरी एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त करें। उसके साथ प्रदर्शनी गैलरी को भी आकर्षक बनाने को कहा। उन्होंने गैलेरी में बनने वाले स्टाल में सभी जानकारियों के लिए डिसप्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। झारखण्ड जनजातीय महोत्सव के फूड पवेलियन में झारखंडी व्यजंनों का लोग लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही यहां कला और संस्कृति की भी झलक दिखेगी।
फूड कोर्ट का भी हो रहा निर्माण
विश्व आदिवासी दिवस पर मोरहाबादी मैदान में होने वाले झारखण्ड जनजातीय महोत्सव में फूड कोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है जहां लोग झारखंडी व्यंजनों का आंनद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे ने यहां सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर विशेष जोर दिया।
प्रदर्शनी गैलेरी में झारखण्डी कला-संस्कृति की झलक
कार्यक्रम में बनने वाले प्रदर्शनी गैलेरी में लोग झारखण्ड की कला-संस्कृति से रु-ब-रु हो सकेंगे। यहां बनने वाले स्टाल में झारखण्ड एवं यहां की जनजातियों से जुड़ी सभी जानकारियां प्रदर्शित की जायेगी।
सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का हुआ आयोजन
दो दिनों तक होने वाले झारखण्ड जनजातीय महोत्सव में सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया जायेगा। सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन 9 एवं 10 अगस्त को जनजातीय शोध संस्थान एवं हाकी स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित होगा। इस सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन में ख्यातिप्राप्त वक्ता भाग लेंगे। इस मौके पर आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार, उपायुक्त राहुल सिन्हा, नगर आयुक्त शशि रंजन सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।