Homeझांसीश्रीरामनवमी पर झांसी होगा राममय, जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्रीरामनवमी पर झांसी होगा राममय, जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्रीरामनवमी पर झांसी होगा राममय, जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मुकेश तिवारी
झांसी। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति एवं अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सिद्धेश्वर मंदिर प्रागंण में नगर धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई जहां यात्रा समन्वयक देवराज चतुर्वेदी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के जनप्रतिनिधि डाॅ संदीप सरावगी, हेमन्त परिहार, पियूष रावत, पुरुषोत्तम स्वामी, महेन्द्र श्रीवास्तव, कालीचरण जरोलिया, अग्रिम शर्मा, मनमोहन मनु एवं यात्रा के संयोजक विनोद अवस्थी ने यात्रा के मार्ग एवं यात्रा की रूप—रेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही बताया कि यह यात्रा परमपूज्य सन्तों के आह्वान पर झाँसी नगर में प्रथम बार राम जन्मोत्सव पर्व पर भव्य शोभायात्रा सिद्धेश्वर मंदिर से 30 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 2 बजे से समस्त सनातन धर्म से जुड़े हिन्दू संस्कृति से ओत प्रोत भक्तों द्वारा प्रस्थान करेगी जिसमें मानक के अनुसार ध्वनि यंत्र डीजे ब्रास बेण्ड, रथ बग्घी, नाचने वाले घोड़े, ढोल नगाड़े आदि यात्रा की शोभा बढ़ायेंगे।

शोभायात्रा के आयोजक जयदीप खरे द्वारा समस्त रामभक्तों के साथ जिस प्रकार भगवान के जन्म लेने पर स्वर्ग से देवताओं ने पुष्प वर्षा की थी, उसी प्रकार से यात्रा में समस्त सन्तों महन्त विष्णुदत्त स्वामी, बसन्त विष्णु गोलवलकर, लल्लन महाराज, अजय त्रिवेदी काली मंदिर, मनोज चतुर्वेदी, बालकिशन नायक पुजारी आदि सनातन धर्म से जुड़े जनप्रतिनिधियों के साथ यात्रा में जय श्रीराम के उदघोष के साथ सम्पूर्ण यात्रा मार्ग राममय किया जायगा।

यात्रा का मार्ग सिद्धेश्वर मंदिर से 2 बजे प्रारम्भ होकर बीकेडी चौराहा से लोहा मण्डी, आशिक चौराहा, खण्डेराव गेट से पचकुईया कोतवाली से सिन्धी तिराहा से जवाहर चौक होकर श्री रघुनाथ सरकार पुरानी पसरट, झाँसी बुन्देला राजा वीरसिंह जूदेव ने गोसाईयों के शहर बलवन्त नगर, झाँसी के दुर्ग, परकोटा, मार्गों के निमार्ण की संरचना में झाँसी के मध्य बिन्दु पर मालिनों के चौराहे से गन्दीगर टपरे तक एक नेत्रनुमा पार्क बनाया था जिसके चारो ओर सड़के बनी तथा आँख की तरह पार्क के बीच में यह रघुनाथ सरकार ने अपने ईष्ट देव राम का मंदिर बनवाया था व पूर्व में लक्ष्मी द्वार, पश्चिम दतिया द्वार मंदिर से समान दूरी पर उत्तर में उन्नाव द्वार से दक्षिण में सैंयर द्वार समान दूरी पर है।

इस अवसर पर दीपेन्द्र सिंह राजावत, संदीप गोस्वामी, पुकेश अमराया, अतुल मिश्रा, अनूप करोसिया, सोनू ठाकुर, विशाल ठाकुर, अमित परिहार, संतोष खरेला, बीरेन्द्र सिंघल, निलोय बोस, अजय राय, राजू सेन, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, सुशांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read