HomeJaunpurअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जौनपुर इकाई गठित

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जौनपुर इकाई गठित

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जौनपुर इकाई गठित

काशी प्रान्त अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ चयन कार्यक्रम
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की जनपद इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह कार्यक्रम जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह की अध्यक्षता में हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत अध्यक्ष रेवती रमण तिवारी सहित अन्य प्रांतीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रांत महासचिव लेफ्टिनेंट सुधीर मिश्रा द्वारा परिषद के गढ़ गीत के साथ हुई। मंच संचालन नारायण चौरसिया ने किया। इस दौरान श्री तिवारी ने परिषद की भूमिका, उद्देश्यों एवं पूर्व सैनिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही कहा कि यह संगठन संघ का एक सक्रिय एवं समर्पित अनुषांगिक संगठन है जो समय-समय पर सैनिकों और उनके परिवारों के हित में कार्य करता है।
इसी क्रम में प्रान्तीय कोषाध्यक्ष सत्य नारायण तिवारी ने पेंशन सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर उपयोगी जानकारी दिया तो प्रान्त उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर अयोध्या प्रसाद उपाध्याय ने संगठन से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कैप्टन अजीत पांडेय को संरक्षक बनाया गया जिन्होंने 26 जुलाई को ‘कारगिल विजय दिवस’ के आयोजन की जानकारी दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जौनपुर की नयी कार्यकारिणी की घोषणा रही जिसके अनुसार जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जिला महासचिव बलराम सिंह, कोषाध्यक्ष राज बहादुर पाल, उपाध्यक्षगण के.के. सिंह, लाल बहादुर यादव, के.के. दुबे, रामसूरत यादव सचिवगण लालचन्द्र मौर्या, राकेश सिंह हैं।
इसी क्रम में काशी प्रान्त अध्यक्ष ने डा. राजेश कुमार को काशी प्रांत का उपाध्यक्ष नियुक्त किया जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गयी।
वहीं कैप्टन अजीत पांडेय ने बताया कि परिषद के अन्तर्गत शीघ्र ही मातृशक्ति संगठन का गठन भी किया जायेगा, ताकि महिलाएं भी सक्रिय रूप से संगठन के सेवा कार्यों में सहभागी बन सकें। डॉ. सुभाष सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि परिषद पूर्व सैनिकों के लिए एक संगठित शक्ति, गरिमा और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता और सेवा भाव से कार्य करने की अपील किया। यह आयोजन संगठनात्मक दृढ़ता, अनुशासन और सेवाभाव की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है जिससे निश्चित ही भविष्य में पूर्व सैनिकों के लिए नयी संभावनाएं और व्यवस्थाएं साकार होंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read