HomeJaunpurडीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

डीएम ने चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत बनीडीह में ग्राम चौपाल लगाया जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। साथ ही 15 मुसहर लाभार्थियों को आवास पट्टा वितरित किया। चौपाल में 15 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड, पेंशन एवं राशन कार्ड बनाया गया। 15 लाभार्थियों का वृद्धावस्था पेंशन, एक पात्र व्यक्ति का दिव्यांग पेंशन तथा 3 विधवा पेंशन बनाए गए। 24 बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए, राशन कार्ड के अंतर्गत एक नवीन आवेदन प्राप्त हुआ एवं 19 आवेदन यूनिट जोड़ने हेतु प्राप्त हुये।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य है कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं, उनको चिन्हित करते हुए उनके पेंशन, राशन कार्ड आदि बनाये जायं जिससे शासन के मंशानुरूप उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। आज भी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिया गया है तथा आगे भी उन्हें इसी प्रकार लाभ दिया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारी ने बस्ती में बच्चों में फल वितरण किया। नेहा, राधा, कबूतरा, राधा और रेखा देवी की गोद भराई की गई। सान्या एवं आयत का अन्नप्राशन कराया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन जिलाधिकारी ने किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील भारती, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read