963200
इस जिम्मेदारी देने के लिए डॉ. जायसवाल ने महासभा के मुख्य संरक्षक बालेश्वर दयाल जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर हेमराज जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, मुख्य राष्ट्रीय प्रभारी पूरणचंद झारीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल प्रभाती लाल जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम, राष्ट्रीय सचिव हरि प्रकाश अनंत लाल जायसवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद सिंह मेवाडा सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बता दें कि डॉ अरविंद जायसवाल कई वर्षों से निरंतर समाजसेवा में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। डॉ अरविंद के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर समाज के अग्रणी भूमिका में रहने वाले समाज बंधुओं एवं मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया।





