HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय तथा हेड कांस्टेबल अजय सिंह कांस्टेबल मशकूर अहमद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 1 कि.ग्रा. 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार ब्यक्ति की पहचान आजमगढ़ जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर मठिया निवासी विशाल निषाद पुत्र राम सुरेश के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read