JAUNPUR NEWS : प्रो. शम्भू राम को कुलपति ने रोवर्स रेजर्स का अधिकार पत्र सौंपा

JAUNPUR NEWS : प्रो. शम्भू राम को कुलपति ने रोवर्स रेजर्स का अधिकार पत्र सौंपा

विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड लखनऊ की तरफ से जिला संस्था का दर्जा प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स संयोजक डा. जगदेव ने जिला संस्था का प्रमाण पत्र कुलपति प्रो. वंदना सिंह को हस्तगत कराया। विश्वविद्यालय जिला संस्था के प्रथम मुख्य आयुक्त प्रो. शंभू राम, प्राचार्य राजा कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर बनाए गए। जिला आयुक्त रोवर डॉ शिव कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर तथा जिला आयुक्त रेंजर प्रो. मुक्ता राजे, सहकारी पीजी कॉलेज मेहरावा को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड लखनऊ द्वारा अधिकार पत्र प्रेषित किया गया है। शनिवार को कुलपति ने मुख्य आयुक्त प्रो. शंभू राम को मुख्य आयुक्त का अधिकार प्रमाण पत्र और प्रोफेसर मुक्ता राजे सहकारी पीजी कॉलेज मेंहरावा को जिला आयुक्त रेंजर का अधिकार पत्र प्रदान किया। विश्वविद्यालय जिला संस्था अब अपने अन्य पदाधिकारी की नियुक्ति करते हुए आगे के कार्यक्रमों की रूप—रेखा तैयार करेगा। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, स्वामीनाथ, अवशेष जायसवाल, अंजनी तिवारी, प्रेमचंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला