JAUNPUR NEWS : जेसी सप्ताह 2023 जैथरा का हुआ समापन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। मनाये जा रहे जेसी सप्ताह 2023 जैथरा का समापन हो गया। सामाजिक संस्था जेसीआई सिटी ने मेगा डे एवं अवार्ड नाइट का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गीता जायसवाल और उनके प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल रहे। कार्यक्रम में तमाम जेसी सदस्यों को पुरस्कारों से नवाजा गया। जेसीआई शाहगंज सिटी के अध्यक्ष निर्भय जायसवाल ने बताया कि 6 दिनों तक लगातार जनोपयोगी और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम करने के बाद शुक्रवार रात मेगा डे का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि जेसी सप्ताह चेयरमैन विवेक सोनी ने अपनी रिपोर्ट में जेसी सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम संयोजकों और सहयोगियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि गीता जायसवाल ने कहा कि जेसीआई सीखने का सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है और यहां से नए नेतृत्वकर्ता पैदा होते हैं। प्रदीप जायसवाल ने संस्था के प्रयासों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडेय और समाजसेवी सुभाष चंद्र सोनी ने जनोपयोगी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये बधाई दी। कार्यक्रम संयोजक शुभम गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अविषि साहू और सानवी बरनवाल ने नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, कैलाशनाथ, उमाशंकर गुप्ता, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, मनोज पांडेय, अविनाश जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, रविकांत जायसवाल, रविंद्र दुबे, दीपक जायसवाल, रामजी अग्रहरि, संदीप जायसवाल, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, डॉ एसएल गुप्ता, आशा गुप्ता, गीता मुन्नी जायसवाल, रीता जायसवाल, सचिन वर्मा, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, कार्तिक अग्रहरि, उज्ज्वल सेठ, आदित्य गुप्ता, धीरज जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










