HomeJaunpurJaunpur News: विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: गिरीश यादव

Jaunpur News: विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: गिरीश यादव

  • विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: गिरीश यादव

  • राज्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में 53.12 लाख से इण्टरलॉकिंग व नाली निर्माण का किया शिलान्यास

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थापना निधि के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत विकास कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने विकास भवन से जिला पंचायत कार्यालय तक 250 मीटर इण्टरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस विकास कार्य पर 53.12 लाख रुपये की लागत आयेगी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में आवागमन सुगम होने के साथ ही जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुये शहरों और सरकारी परिसरों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। जौनपुर में भी सड़क, नाली, जल निकासी सहित आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाला यह कार्य कर्मचारियों, अधिकारियों और यहां आने वाले आम लोगों के लिये सुविधाजनक साबित होगा। सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा कराकर आम जनता को उसका सीधा लाभ पहुंचाना है। कलेक्ट्रेट परिसर में इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण से जलभराव की समस्या कम होने के साथ परिसर की व्यवस्था भी बेहतर होगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read