HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया...

JAUNPUR NEWS : निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

JAUNPUR NEWS : निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पंकज बिन्द
जौनपुर। नगर के हिन्दी भवन में निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी व चौरी चौरा विधायक इं. सरवन निषाद का आगमन हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं प्रदेश सचिव रामचरित्र निषाद के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री निषाद ने लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर देखते हुए जिले के 21 ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष को नियुक्त किया। साथ ही अभी से लोकसभा की तैयारी में जुट जाने को कहा। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।जनपद आगमन पर बदलापुर, नौपेड़वा, अलीगंज, सद्भावना पुल आदि जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामचन्द्र निषाद, रामराज निषाद, अमरनाथ निषाद, चंद्रेश निषाद, जवाहर लाल गौतम, राजकरन, लालता प्रसाद, प्रेम नारायण, उषा देवी, जयप्रकाश, आशीष निषाद, अरविंद निषाद, अजय निषाद, गीता देवी, विद्या देवी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read