HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओं में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी:...

JAUNPUR NEWS : 19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओं में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी: पं. राजेन्द्र

JAUNPUR NEWS : 19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभाओं में संगठन उतारेगा अपना प्रत्याशी: पं. राजेन्द्र

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नाहरपुर गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं. अमर नाथ पाण्डेय एवं उनकी पत्नी की अमरनाथ यात्रा के दौरान कार दुर्घटना में चोटिल होने पर एम्स दिल्ली में इलाज करवाकर वापस घर आने पर उन्हें देखने और उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे। जहां पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 2024 लोकसभा चुनाव में 19 ब्राह्मण बाहुल्य लोकसभा में अपना प्रत्याशी उतारेंगे। विभिन्न बची हुई लोकसभाओ में नोटा बटन दबाने की ब्राह्मणों से अपील करेंगे। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर तंज कसते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पागल हो चुके हैं और उन्हें अध्ययन की आवश्यकता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर बयान देते हुए कहा कि इन्हें ब्राह्मण वोट की आवश्यकता नहीं है ना ही हम ब्राह्मण भाइयों के मान-सम्मान का इन्हें ख्याल है। संगठन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिल करके संगठन में अधिक से अधिक ब्राह्मणों को जोड़ने का काम करें जिससे अन्य दलों को हम लोकसभा चुनाव में अपना दम दिखा सके। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पं. अवध नारायण तिवारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, अनिल दुबे आजाद, अमित पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, अरविंद मिश्र, रविंद्र नाथ मिश्र, माताफेर मिश्र, हरिश्चंद्र द्विवेदी, राकेश मिश्र, राजन पांडे, संजीव पाठक, सत्याशील त्रिपाठी, अमितेंद्र तिवारी, रोहित त्रिपाठी, आकाश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read