JAUNPUR NEWS : 4 गोल मारकर 5—2 से हुई जीत
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के तत्वावधान में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मैच में मुबारकपुर बनाम शाहपुर मंगलपुर वाराणसी के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में शाहपुर बाबतपुर ने मुबारक स्पोर्ट्स क्लब के ऊपर पहला गोल मारा। उसके बाद मुबारकपुर ने 2 गोल की बढ़त बना ली। मैच के दूसरे हाफ में शाहपुर बाबतपुर ने लगातार 4 गोल मारकर 5-2 से मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि डा एसपी यादव रहे। इस अवसर पर फुटबॉल कमेटी के अध्यक्ष राजेश साहू राजू, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, संतराम निषाद मास्टर, वीरू यादव, विनोद साहू, राजेश मिश्रा, पारसनाथ, विनोद साहू, मनीष निषाद, नवनीत यादव, गप्पू यादव, वेदप्रिय साहू, विशाल, रुपेश गिरी, नवनीत निषाद, आशीष निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मैच रेफरी राजेश यादव, मोहम्मद कैश खान एवं प्रदुम यादव रहे।


आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














