Jaunpur News : समाज के निर्माण में महिलाओं को बराबरी का हक मिले: डा. अंजना

Jaunpur News : समाज के निर्माण में महिलाओं को बराबरी का हक मिले: डा. अंजना

डा. संजय यादव
बद्लापुर, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह के संरक्षकत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिन प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बदलापुर उन्नत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने से पहले उन्नत सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुये मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान पर विकास, डाॅ हरिश्चंद्र सिंह, राजुल सिंह उपस्थित रहे। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने दलित बस्तियों में जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का द्वितीय सत्र बौद्धिक सत्र था। इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अंजना सिंह। मुख्य अतिथि ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर मातृ शक्ति का वंदन करते हुये छात्राओं को जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। स्त्री समर्पण और त्याग से घर की जिम्मेदारियों को निभाती हैं। महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने के लिए हम सभी को प्रयासरत होकर संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम को डाॅ रमेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू भगवा वाहिनी, डाॅ रोहित सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ जोरावर सिंह ने किया। स्वागत डाॅ पवन सिंह व आभार ज्ञापन डाॅ तमन्ना नाज ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा मुमताज अहमद अंसारी, डा महेंद्र सिंह, विजय प्रकाश, शैलेश विश्वकर्मा, राकेश पाल, धीरज, शुभम, काजल, प्रिन्सी, अंतिमा, विवेक, राजलक्ष्मी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent