HomeJaunpurJaunpur News: क्यों जरूरी है एचपीवी टीकाकरण?

Jaunpur News: क्यों जरूरी है एचपीवी टीकाकरण?

  • क्यों जरूरी है एचपीवी टीकाकरण?

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग समय—समय पर विशेष जागरूकता अभियान चला रही है। वहीं किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय से टीकाकरण कराने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल है। किशोरियों को कम उम्र में टीका लगाकर भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिले में इस अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है और स्वास्थ्य इकाइयों के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं जौनपुर में जिला महिला चिकित्सालय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर HPV टीकाकरण की व्यवस्था शुरू की गई है। बाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों तक टीकाकरण सुविधा का विस्तार किये जाने की जानकारी भी सामने आयी है।

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर तैनात सहायक शोध अधिकारी विप्लव यादव का कहना है कि HPV वैक्सीन को लेकर अभिभावकों में किसी प्रकार की भ्रांति नहीं होनी चाहिए। टीकाकरण चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार कराया जाना चाहिए स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर पात्र किशोरी के टीकाकरण करा सकती है या गांव—गांव टीकाकरण केंद्रों पर भी आशा के सहयोग से एएनएम के मध्यम से लगाया जा रहा है। यह टीका बच्चेदानी कैंसर के बचाव हेतु लगाया जा रहा है जिसकी शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर जिले से किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी को चाहिए कि अपनी बच्चियों का टीकाकरण करना चाहिए। यह टीका 14 से लेकर 15 वर्ष तक की किशोरियों को लगाया जा रहा है। एक बार टीका लगने के बाद आजीवन के लिए सुरक्षित हो जाती है।

 

 

 

 

Must Read