Jaunpur News : लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षण के लिये मतदान अनिवार्य
Jaunpur News : लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षण के लिये मतदान अनिवार्य
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कांटी प्राथमिक विद्यालय में चलाया गया जहां मुख्य वक्ता प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रजापति ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की संरक्षण के लिए मतदान अनिवार्य है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह वोट करे। तत्पश्चात मतदाता शपथ दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये विद्यालय प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने कहा कि महिला मतदाता को बढ़-चढ़कर इस बार अपने क्षेत्र में शत—प्रतिशत मतदान करने के लिए आगे आना और निकलना होगा। समाजसेवी श्याम नाथ गौड ने कहा कि महिलाएं अब ज्यादा जागरुक हैं। वक्त के साथ यह मतदान में भी सर्वाधिक उत्साह देखा गया है। महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे ज्यादा रहेगा।
इस दौरान मतदान को बढ़ाने के लिए रवि कुमार, अजीत प्रताप, राजन मिश्रा, अनिल कुमार, वंदना पांडेय ने सभा को संबोधित किया। महिला मतदान को बढ़ाने के लिए राजकुमारी, महिमा तिवारी, रेणु देवी, पूनम तिवारी, प्रमोद कुमार, मनीष तिवारी, सुदामा तिवारी, सुमन तिवारी, शुभम तिवारी, प्रशांत तिवारी, सरोज देवी, सुशीला देवी, हरिश्चंद्र आदि ने क्षेत्रीय लोगों से अपील किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।