Jaunpur News : भारत विकास परिषद ने लगवाया नि:शुल्क प्याऊ
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भारत विकास परिषद द्वारा आम जनमानस के लिए शुद्ध शीतल जल प्याऊ एव बेजुबान जानवरों के लिए जल व्यवस्था का उद्घाटन नगर के टैगोर नगर उर्दू बाजार में हुआ। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी को देखते हुआ जनमानस के लिए यह प्याऊ लगवाया गया है। आगे और भी स्थानों पर जल्द से जल्द लगवाया जायेगा।
निवर्तमान अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि जल ही जीवन है और जल पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर सचिव सतेंद्र अग्रहरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, संगठन सचिव सुजीत गुप्ता, संतोष साहू, सह सचिव संदीप सेठी, पीयूष चतुर्वेदी सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे। अन्त में प्रकल्प प्रमुख रेखा गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














